सदर थाना क्षेत्र के माथुगामडा पाल गांव में तालाब में नहाने गए एक बालक की डूबने से मौत हो गई। नहाते समय पैर फिसलने से ये हादसा सामने आया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डूंगरपुर जिले के सदर थाने के एएसआई अरविंद कुमार ने बताया कि माथुगामडा पाल निवासी मगनलाल कटारा ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा मनीष कटारा (13) गांव के पास तालाब में नहाने गया था। इस दौरान पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन उसे तालाब से निकालकर डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। जहां पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


