डूंगरपुर में दामाद ने ससुर पर किया हमला:लोहे के पाइप से किया वार, साली की मौत पर ससुराल आए थे पीड़ित

डूंगरपुर के चौरासी थाना क्षेत्र के वैंजा गांव में आपसी विवाद के चलते एक दामाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर ससुर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में ससुर गंभीर घायल हो गया। वहीं हमलावर दामाद मौके से फरार हो गया। घायल ससुर को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नरणिया गांव निवासी रमेश चंद्र ढोली अपनी पत्नी इलायची ढोली के साथ अपने ससुराल वैंजा गांव में साली की मौत पर पहुंचा था। इधर रमेश का दामाद सुरपुर निवासी गजेंद्र ढोली अपने 5 साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। इस दौरान दामाद गजेंद्र ढोली ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ससुर रमेशचंद्र पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई रमेश की पत्नी इलाइची ढोली के साथ भी मारपीट की गई। हमले के बाद आरोपी दामाद और उसके साथी मौके से फरार हो गए। हमले में ससुर रमेश गंभीर घायल हो गया। जिसको परिजनों ने डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। सूचना पर पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *