डूंगरपुर में दिनदहाड़े चोरी, लाखों के जेवर और कैश पार:हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

डूंगरपुर में शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जैन मंदिर के सामने एक सूने मकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई। देर शाम को महिला वापस घर पहुंची तो घर में बिखरा सामान और टूटी अलमारी देखकर चौंक गई। घर से 55 हजार कैश ओर लाखों के जेवर हो गए है। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। कोतवाली थाना क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड कालीन में जैन मंदिर के पास तुलसी देवी गोर के सूने मकान में चोरी की वारदात हुई। तुलसी देवी बुधवार दोपहर के समय घर का ताला कर काम से शहर में गई थी। देर शाम को वापस घर पहुंची तो घर के टूटे ताले, अंदर बिखरा पड़ा सामान देखकर चौंक गई।। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद कॉलोनी के लोग इकट्ठे हो गए। तुलसी देवी ने बताया कि चोरों ने घर की अलमारिया भी तोड़ दी। एक दिन पहले ही बैंक से 50 हजार रुपए काम से निकाले थे। इसके अलावा करीब 5 हजार रुपए पहले से रखे। चोर कैश रुपए चुराकर ले गए। वही अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर भी चोरी हो गए। घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वही चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *