डूंगरपुर में नई पेयजल पाइपलाइन की टेस्टिंग शुरू:सभापति और अधिकारियों ने घरों में जाकर पानी का दबाव परखा

डूंगरपुर शहर के अशोक नगर कॉलोनी में रुडिप (RUIDP) और नगर परिषद ने पेयजल पाइपलाइन की टेस्टिंग शुरू की है। इस दौरान सभापति अमृत कलासुआ के मार्गदर्शन में रुडिप के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नई पाइपलाइन का वाल्व खोलकर पानी की आपूर्ति जांची। टेस्टिंग के दौरान सभापति कलासुआ, उपसभापति, पार्षद भावना राव और हीना जोशी के साथ अशोक नगर क्षेत्र के विभिन्न घरों में गए। उन्होंने निवासियों से पानी के दबाव और आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। पहले 25 साल पुरानी थी पाइपलाइन
सभापति ने बताया कि कॉलोनी में करीब 25 साल पुरानी पाइपलाइन थी, जिससे आए दिन टूटने और कम दबाव में पानी आने की शिकायतें मिल रही थीं। इस समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार ने शहर के सभी क्षेत्रों में नई पाइपलाइन बिछाने का कदम उठाया है। अब धीरे-धीरे इन नई पाइपलाइनों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। लोगों में खुशी का माहौल
नई पाइपलाइन से पानी आने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। अधिकारियों ने पाइपलाइन के दबाव, पानी की गुणवत्ता और प्रवाह का परीक्षण किया। उन्होंने मोहल्लेवासियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी वार्डों में नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इस टेस्टिंग अभियान में सभापति अमृत कलासुआ के साथ आरयूआईडीपी के सहायक अभियंता अनिल पाटीदार, सुजीत शरण, माया पाटीदार और संवेदक फर्म के सुनील ठक्कर, मामुन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मोहल्लेवासियों की खुशियां छलकी
इधर पानी आने के बाद अधिकारियों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने अपने आस पड़ोस में लोगों को बुलाकर प्रेशर से पानी आने की जानकारी दी। लोगों ने बताया कि दूसरी मंजिल टंकी तक पानी आराम से पहुंच रहा है। उन्होंने कहा की पहले घरों के बाहर नलों में कम दबाव में पानी आता था। अब पर्याप्त दबाव से पानी आ रहा है। अधिकारियों के अनुसार आगामी दिनों में पूरे शहर में प्रेशर टेस्टिंग पूरी कर नियमित सप्लाई शुरू की जाएगी, जिससे पानी की किल्लत खत्म हो जाएगी। धीरे-धीरे अन्य मोहल्ले में होगी टेस्टिंग
शहर में पानी की समस्या को देखते हुए नई पाइपलाइन बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार आगामी दिनों में पूरे शहर में प्रेशर टेस्टिंग पूरी कर नियमित सप्लाई शुरू की जाएगी, जिससे पानी की किल्लत खत्म हो जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *