डूंगरपुर में बदमाशों ने किया युवक का मर्डर:सड़क किनारे मिला शव, गर्दन और मुंह पर गहरे घाव के निशान

डूंगरपुर के सदर थाना क्षेत्र में डूंगरपुर-सागवाड़ा रोड पर सरकन कोपचा के पास बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। युवक के गर्दन और मुंह पर गहरे घाव के निशान हैं। वहीं मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्तगी के प्रयास में जुटी है। सदर थाने के एएसआई राजकुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह डूंगरपुर-सागवाड़ा रोड पर सरकन कोपचा गांव के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पहुंची। इस दौरान सड़क किनारे पत्थरों पर एक लहूलुहान हालत में युवक का शव पड़ा हुआ था। जिसके गर्दन, मुंह और हाथों पर चोट के निशान थे। ऐसे में पुलिस प्रथम दृष्टया युवक की हत्या होने की आशंका जता रही है। पुलिस ने मौके से युवक के शव को लेकर डूंगरपुर जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया है। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास में जुटी है। शिनाख्त होने के बाद परिजनों की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *