डूंगरपुर में ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ में दौड़े कलेक्टर:लोगों में नजर आया उत्साह, सरकार की वर्षगांठ पर हुआ आयोजन

डूंगरपुर जिले में ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन किया गया। राज्य सरकार के कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर यह आयोजन हुआ।
जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस दौड़ में जिला कलेक्टर से लेकर आमजन तक ने भाग लिया और विकसित राजस्थान के प्रति एकजुटता प्रदर्शित की। जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और सभापति अमृतलाल कलासुआ ने लक्ष्मण मैदान से ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ लक्ष्मण मैदान से शुरू होकर तहसील चौराहा, पुराना बस स्टैंड, शास्त्री मार्ग, नया बस स्टैंड से होते हुए शहीद पार्क पर समाप्त हुई। इस दौड़ में कलेक्टर सिंह, सभापति कलासुआ के साथ अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने विकसित राजस्थान के लक्ष्य के लिए अपना समर्थन और एकजुटता व्यक्त की।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार की विकास योजनाओं और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना था। साथ ही, इसका लक्ष्य विकसित राजस्थान के निर्माण के लिए लोगों को जागरूक करना और सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *