डूंगरपुर में विमंदित युवक ने 5 कारों के शीशे तोड़े:कलेक्ट्रेट रोड पर मचाया उत्पाद, लोगों ने पकड़कर पुलिस के किया हवाले

डूंगरपुर शहर के कलेक्ट्रेट मार्ग पर गुरुवार को एक मानसिक विमंदित युवक ने उत्पात मचाया। युवक ने पत्थरबाजी कर पांच कारों के शीशे तोड़ दिए। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक सड़क पर पत्थर लेकर चल रहा था और अचानक उसने गुजर रही तथा सड़क किनारे खड़ी कारों पर पथराव शुरू कर दिया। इस तोड़फोड़ में कुल पांच कारों के कांच क्षतिग्रस्त हुए। क्षतिग्रस्त वाहनों में से तीन कारें वकीलों की बताई जा रही हैं। अचानक हुई इस पत्थरबाजी से सड़क पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने शोर मचाते हुए युवक का पीछा किया और उसे जिला जेल के सामने घेराबंदी कर पकड़ लिया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस युवक को थाने ले गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *