डूंगरपुर में शीतलहर का दौर जारी:कड़ाके की ठंड से बचने के जतन करते दिखे लोग, 10 डिग्री तक पहुंचा तापमान

डूंगरपुर जिले में सोमवार को शीत लहर का असर देखा गया। सुबह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे कड़ाके की ठंड महसूस हुई। लोग ठंडी हवाओं से बचने के लिए ऊनी और मोटे कपड़ों का सहारा लेते दिखे, वहीं कई जगहों पर अलाव तापकर ठंड से बचाव के प्रयास किए गए। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह डूंगरपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
सुबह दिन खुलने के साथ ही डूंगरपुर शहर और आसपास के इलाकों में ठंड का प्रभाव स्पष्ट था। कुछ समय के लिए हल्की धुंध भी छाई रही, जो दिन चढ़ने के साथ छंट गई। आसमान में बादल छाए रहे और हल्की ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे घरों से बाहर निकलने वाले लोग ठिठुरते नजर आए। रोजमर्रा के कामकाज के लिए सुबह निकलने वाले सब्जी विक्रेता, दूधवाले और अखबार वितरक जैसे लोग ठंड से प्रभावित दिखे। लोगों ने ठंड से बचाव के लिए ऊनी कपड़े, मोटे जैकेट और टोपियां पहन रखी थीं। सड़कों पर कई स्थानों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाते हुए भी देखे गए।
जिले में देर तक बादलों का साया बना रहा। हालांकि, दोपहर तक धूप खिलने से तापमान में कुछ वृद्धि होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *