डूंगरपुर में हरे पेड़ों की अवैध कटाई:सुरेला और चितरेटी घाटी से 2 क्रेन, 2 ट्रक जब्त; डीएसटी व दोवड़ा पुलिस की कार्रवाई

डूंगरपुर स्पेशल पुलिस टीम ने सागवाड़ा और दोवड़ा थाना क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटाई कर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। रात के अंधेरे में सुरेला ओर चितरेटी घाटी में हरे पेड़ो को काटकर तस्करी हो रही थी। पुलिस ने दोनों जगहों से 2 क्रेन ओर 2 ट्रक को जब्त कर लिया है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि ऑपरेशन पृथ्वी के तहत पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने और अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस को सूचना मिली कि सागवाड़ा थाना क्षेत्र के सुरेला और दोवड़ा थाना क्षेत्र के चितरेटी घाटी में अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटाई कर तस्करी हो रही है। इस पर डीएसटी की टीमें दोनों जगहों पर पहुंची। रात के अंधेरे में दोनों जगहों पर मशीनों के जरिए अंधाधुन हरे पेड़ काटे जा रहे थे। क्रेन से दोनों जगहों पर काटे हुए हरे पेड़ों को ट्रक में भरकर तस्करी की तैयारी थी। पुलिस को देखते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों जगहों से क्रेन के साथ ही लकड़ी से भरे ट्रकों को जब्त कर लिया है। कार्रवाई की सूचना वन विभाग को दी गई है। वन विभाग अब जुर्माना की कार्रवाई करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *