डूंगरपुर में 1 साल में ठगी के 66 लाख लौटाए:पीड़ितों को दिलवाई राहत, 13 मामलों में 47 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

डूंगरपुर जिले में साइबर अपराधों में वृद्धि के बावजूद य पुलिस साइबर ठगों पर नकेल कसने में सक्रिय है। पुलिस ने अभियानों के तहत अपराधियों को गिरफ्तार किया है और पीड़ितों को उनकी लूटी हुई रकम वापस दिलाने में सफलता प्राप्त की है।
इसके अलावा आमजन को साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस ने वर्ष 2024 में 28 प्रतिशत और वर्ष 2025 में 40 प्रतिशत तक राशि साइबर ठगों से बरामद कर पीड़ितों को लौटाई है। 2025 में साइबर ठगी के 137 मामले हुए दर्ज
वर्ष 2025 में डूंगरपुर जिले में साइबर ठगी के कुल 137 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में 1 करोड़ 62 लाख 96 हजार 794 रुपए की कुल ठगी हुई थी। पुलिस ने इनमें से 13 मामलों में एफआईआर दर्ज की और 47 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। इन कार्रवाइयों के बाद, पीड़ितों से लूटी गई 65 लाख 99 हजार 609 रुपए की राशि सफलतापूर्वक बरामद कर उन्हें लौटाई गई। 2024 में साइबर ठगी के 130 मामले हुए दर्ज
इसी तरह वर्ष 2024 में डूंगरपुर जिले में साइबर ठगी के कुल 130 मामले सामने आए। इनमें 2 करोड़ 30 लाख रुपए से अधिक की ठगी हुई थी। पुलिस ने इन मामलों में से 29 में एफआईआर दर्ज की और 51 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। इन गिरफ्तारियों के परिणामस्वरूप, पुलिस ने पीड़ितों से लूटी गई 64 लाख 56 हजार 656 रुपए की राशि सफलतापूर्वक बरामद कर उन्हें वापस दिलवाई। शेष मामलों में अनुसंधान जारी है। साइबर ठगी से बचाव के लिए कर रहे जागरूक
साइबर ठगों पर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ठगी गई राशि के अलावा बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, लैपटॉप और गाड़ियां भी जब्त किए हैं। इसके अलावा 225 सिम कार्ड और आईईएमआई नंबरों को ब्लॉक करवाया जा चुका है, जिससे अपराधियों के लिए अपने गोरखधंधे को जारी रखना मुश्किल हो गया है। सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर दर्ज मोबाइल गुमशुदगी के मामलों में 237 से अधिक मोबाइल फोन जब्त कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए हैं।
एसपी मनीष कुमार ने बताया कि साइबर ठगों पर कानूनी कार्रवाई के अलावा, जिला पुलिस ने जागरूकता फैलाने पर भी जोर दिया जा रहा है। अब तक 200 से अधिक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें लगभग 25 हजार से करीब लोगों को साइबर अपराधों से बचने के तरीकों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *