डूंगरपुर शहर के राजपुर बस्ती में टूटी सड़कों और गड्ढों से लोग परेशान है। शहर में पेयजल ओर सीवरेज लाइन के लिए सड़क की खुदाई के बाद ठेकेदार इसे ठीक करवाना भूल गए। हालात ये है कि गड्ढों ओर कॉन्क्रीट की वजह से बाइक चालक हादसे का शिकार हो रहे है। लोगों ने कहा कि कई शिकायतों के बाद भी आज तक सड़कों को ठीक नहीं किया गया है। डूंगरपुर नगर परिषद के राजपुर वार्ड में जर्जरहाल सड़कों से लोग परेशान है। लोगो ने कहा कि पानी की पाइप लाइन के लिए जनवरी, फरवरी महीने में पूरे वार्ड में खुदाई की गई थी। करीब 2 से 3 महीने में पाइप लाइन डालने के बाद वापस मिट्टी डालकर उसे भर दिया, लेकिन खुदाई के गड्ढे रह गए। बारिश के समय मिट्टी की वजह से पूरे वार्ड में कीचड़ फैल गया, लेकिन अब मिट्टी दबने से बड़े बड़े गड्ढे हो गए है। कई जगह पर कॉन्क्रीट निकल आई आई है। हालत ये है कि बाइक ओर स्कूटी वाले गुजरते है तो गड्ढों की वजह से नीचे गिर जाते है और कई बार चोट भी लगती है। पाइप लाइन डालने के बाद मरम्मत न होने से बेहाल सड़कें, फोटोज… मिट्टी के गुबार उड़ने से घरों में मिट्टी भर रही है। कॉलोनी की गाड़ियों पर भी मिट्टी जम रही है। रोज मिट्टी उड़ने से स्कूल के बच्चों को परेशानी होती है। लोग भी इस वजह से बीमार हो रहे है। कई लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। लोगो ने कहा कि सड़कों को ठीक करवाने के लिए कई बार नगर परिषद ओर ठेकेदार को कहा गया, लेकिन आज तक सड़क को ठीक नहीं करवाया गया है। इससे रोज परेशानी बढ़ गई है। लोगो ने दिवाली से पहले सड़क को ठीक करवाने की मांग की है।


