डूंगरपुर में NH-48 पर टैंकर पलटने से ड्राइवर की मौत:डिवाइडर से टकराने से हादसा, पानीपत से गुजरात के वडोदरा जा रहा था

डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में NH-48 पर एक टैंकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस हादसे में टैंकर ड्राइवर की दबने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बिछीवाड़ा थाना पुलिस के अनुसार मृतक ड्राइवर की पहचान झारखंड के कोडरमा निवासी मुबारक खान के रूप में हुई है। वह पानीपत से गुजरात के वडोदरा जा रहा था। यह हादसा NH-48 पर खजूरी गांव के पास हुआ, जहां टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। सूचना मिलने पर बिछीवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर के नीचे दबे ड्राइवर के शव को बाहर निकलवाया। शव को डूंगरपुर मॉर्च्युरी में रखवाया गया। देर रात मृतक ड्राइवर के परिजन डूंगरपुर पहुंचे, जिसके बाद सुबह पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *