डूंगरपुर स्टेशन से 22 बच्चे छुड़ाए:3 दलाल हिरासत में लिए, कैटरिंग के काम के लिए ले जा रहे थे गुजरात

डूंगरपुर जिले में आरपीएफ, चाइल्ड लाइन व सृष्टि सेवा संस्थान ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से 22 बाल श्रमिकों को मुक्त करवाया है। वही 3 दलालों को हिरासत में लिया है।
ये दलाल डूंगरपुर जिले के विभिन्न गांवों से बच्चों को कैटरिंग कार्य के लिए गुजरात ले जा रहे थे। ये सभी चित्तौड़गढ़ से असारवा (गुजरात) जाने वाली ट्रेन में बैठकर जाने का इंतजार कर रहे थे। सूचना के बाद की कार्रवाई
डूंगरपुर जिले में बाल अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित चाइल्ड लाइन के समन्वयक मेहुल ने बताया कि डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से आरपीएफ से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन पर कुछ बच्चे आए हुए है और गुजरात बालश्रम के लिए ले जाने की आशंका है। जिस पर चाइल्ड लाइन, सृष्टि सेवा संस्थान, आरपीएफ और जीआरपी की टीम रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। अलग-अलग पूछताछ करने पर सामने आई बात
टीम को देखते ही बच्चों को ले जा रहे दलाल भागने लगे। टीम ने उन्हें पकड़ा और पूछताछ कि तो गुमराह करते रहे। दलाल बोले वे बच्चों को नहीं जानते है। लेकिन जब बच्चों से पूछा तो उन्होंने पहले अंकल होने के बारे में बताया। फिर पिकनिक जाने का कहकर गुमराह करते रहे। लेकिन सभी बच्चों से अलग-अलग पूछताछ करने पर बच्चों ने सारी बात बता दी। ​​​​​​27 में से 5 बच्चे बालिग निकले
स्टेशन से कुल 27 बच्चों का रेस्क्यू किया। जिसने से 22 बच्चे नाबालिग पाए गए। जिनकी उम्र 11 से 18 साल के बीच है। जबकि 5 बच्चे बालिग पाए गए। वही उन्हें ले जा रहे 3 दलालों को डिटेन किए।
दलाल जयचंद, आशीष और संजय ने बताया कि कैटरिंग के कार्य के लिए डूंगरपुर जिले के झोथरी, बेडसा, सीमलवाड़ा और मेवाड़ा गांव से 22 बच्चों को गुजरात ले जा रहे थे। डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से चित्तौड़गढ़ से असारवा जाने वाली ट्रेन में बच्चों को ले जाने वाले थे। बाल श्रमिकों को मुक्त करवाने के बाद टीम ने सीडब्लूसी के समक्ष पेश किया। जहां से सीडब्लूसी ने बाल श्रमिकों को बाल संप्रेषण गृह भेजने के निर्देश दिए है। वही दलालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के भी निर्देश दिए है। तीनों दलालों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश
सीडब्ल्यू प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट न्याय पीठ डूंगरपुर भावेश जैन ने बताया कि ये मामला बालश्रम का था। छोटे बच्चों को बालश्रम के लिए ले जा रहे थे। बच्चों को बाल किशोर गृह भेजा गया है। वही तीनो एजेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *