नव वर्ष का स्वागत हम सभी कुछ ही दिन बाद करेंगे। इस दौरान रांची के आसपास स्थित बड़े जलप्रपातों, डैम व अन्य पर्यटन स्थलों पर काफी संख्या में पर्यटकों के जुटने की संभावना है। 31 दिसंबर से लेकर 15 जनवरी तक यहां भीड़ रहेगी। 5 लाख से अधिक सैलानियों के जुटने की संभावना है। दशम, जोन्हा और हुंडरू फॉल सैलानियों के फेवरेट डेस्टिनेशन तो हैं, उतने ही खतरनाक भी हैं। हुंडरू में हर वर्ष सेल्फी लेने के चक्कर में पर्यटक उन खतरनाक जगहों पर चले जाते हैं, जहां जाना मना है। तीनों जलप्रपात में एक दशक में 30 से अधिक पर्यटकों की जान जा चुकी है। जोन्हा फॉल… जलप्रपात के करीब जाने में होता है हादसा हुंडरू फॉल… लापरवाही के कारण यहां होती है मौत दशम फॉल… 12 से अधिक डेंजर जोन पर्यटक सावधानी नहीं बरतते, इसलिए अक्सर हो रहे हादसे
पर्यटकों की थोड़ी सी चूक भी दुर्घटना को न्योता देते हैं। संभावित दुर्घटना वाले इलाकों में चेतावनी का बोर्ड लगाया हुआ है। पर्यटक इसे पढ़ते भी हैं, लेकिन फिर भी जलक्रीड़ा करने पहुंच जाते हैं। दुर्घटना की शुरुआत यहीं से होती है। हमलोग जितना कर सकते हैं, करते हैं। लेकिन पर्यटकों को भी अपनी जान-माल को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
– राजकिशोर प्रसाद, अध्यक्ष, झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति


