डेक्कन ओडिसी से ओरछा पहुंचे विदेशी पर्यटक:10 लाख के पैकेज वाली यह ट्रेन क्यों है खास, जानिए कब और कहां-कहां चलती है

निवाड़ी जिले की धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी ओरछा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की मेजबानी का गवाह बनी। रविवार शाम डेक्कन ओडिसी लग्जरी ट्रेन से विदेशी पर्यटक यहां पहुंचे। ओरछा रेलवे स्टेशन पर विदेशी मेहमानों का कलाकारों ने बुंदेली लोकनृत्य राई और पारंपरिक अंदाज में पर्यटकों का स्वागत किया। ढोलक की थाप, पारंपरिक वेशभूषा और लोकनृत्य से विदेशी पर्यटकों ने भारतीय संस्कृति के बारे में जाना। पहले देखिए विदेशी मेहमानों की तस्वीरें उसके बाद जानें इस खास चलती-फिरती 7 स्टार होटल जैसी ट्रेन के बारे में। तस्वीरें देखिए… पहियों पर चलता महल? डेक्कन ओडिसी भारत की प्रमुख लग्जरी ट्रेनों में से एक है, जिसे ‘पहियों पर चलता महल’ कहा जाता है। इसे महाराष्ट्र और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जाता है। ट्रेन का हर कोच 16वीं सदी के राजाओं और अलग-अलग राजवंशों की शाही जीवनशैली से प्रेरित है। इसमें एयर-कंडीशनिंग केबिन, अटैच बाथरूम, इंटरनेट सुविधा, मल्टी-कुजीन डाइनिंग कार, बार, स्पा और मसाज केबिन जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं। किन-किन रूट्स पर चलती है? डेक्कन ओडिसी अलग-अलग थीम वाले रूट्स पर चलाई जाती है, जिनमें प्रमुख हैं: (हर रूट लगभग 7 रात और 8 दिन का होता है।) कब चलती है ट्रेन? डेक्कन ओडिसी आमतौर पर अक्टूबर से मार्च के बीच चलाई जाती है। यही समय टूरिज्म सीजन का पीक माना जाता है। हर रूट की तय तारीखें पहले से घोषित की जाती हैं। कितना है किराया? यह ट्रेन सामान्य टिकट पर नहीं चलती, बल्कि पूरा टूर पैकेज होता है। यात्रियों को क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? किसके लिए खास है यह ट्रेन डेक्कन ओडिसी खासतौर पर विदेशी पर्यटकों, लग्जरी ट्रैवल पसंद करने वालों और खास अनुभव चाहने वाले यात्रियों के लिए बनाई गई है। 5 तस्वीरों में देखिए ट्रेन का इंटीरियर रिसर्च- हंसराज

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *