डेढ़ माह में नशेड़ियों पर 57 केस, नशा छुड़ाओ केंद्र में पहुंचाए

भास्कर न्यूज | अमृतसर पुलिस ने नशेड़ियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। डेढ़ माह में नशेड़ियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 57 केस दर्ज किए गए, जिसमें 50 मरीजों को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें विवेकानंद नशा छुड़ाओ केंद्र में एडमिट करवाया गया है। हालांकि 7 को इलाज के बाद बेल मिल गई है। इससे पहले पुलिस नशेड़ियों को सीधे पकड़कर नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल करवाती थी मगर इनके बाज न आने पर अब एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। विवेकानंद नशा छुड़ाओ केंद्र के डाक्टर ने बताया कि दूसरा सेंटर हुकम सिंह रोड पर है। थानों में दर्ज मामलों में आए नशेड़ियों को दोनों सेंटरों से ऐसे नहीं छोड़ा जाता। उनका पूरा इलाज होता है। जब वह ठीक होते हैं तो पुलिस को जानकारी देकर उसके बाद मरीजों की बेल होती है। ऐसे तो रोजाना तकरीबन 400 मरीज नशा छुड़ाओ दवाई लेने के लिए आते हैं। उनके परिवार के सदस्य साथ में होते हैं। बता दें 4 दिन पहले ही 100 फीट रोड फ्लाईओवर के नीचे नशा करती युवती वीडियो वायरल हुआ था। जिसे काबू करके एनडीपीसी के तहत केस दर्ज करने के बाद नशा छुड़ाओ केंद्र भेजा गया। पुलिस का कहना है कि नशेड़ियों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा। एडीसीपी हैड क्वार्टर परविंदर कौर ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद नशेड़ियों को काबू कर केस दर्ज किया जा रहा है। उनके पास से नशा भी बरामद होता है। पुलिस टीम नशेड़ियों को सुधारने का काम कर रही है। पर्चा दर्ज करने के बाद उनका इलाज करवाया जाता है। लोगों से अपील है कि कोई नशेड़ी किसी इलाके में दिखता है तो पुलिस को सूचित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *