डेढ़ लाख के जेवर चुरा ले गए चोर:रामानुजगंज में देर रात कैश भी पर किया हाथ साफ, आरोपियों की तालश में जुटी पुलिस

रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 3 में शुक्रवार रात चोरी की हुई है। अज्ञात चोरों ने जेल के पीछे स्थित एक घर से डेढ़ लाख रुपए से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात और 12,000 रुपए कैश चुरा लिए। जानकारी के अनुसार, चुटुर कुशवाहा (60) की बहू सोनी देवी अपने पांच साल के बच्चे के साथ कमरे में सो रही थीं। रात लगभग दो बजे सोनी देवी को कुछ आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखने पर उन्होंने पाया कि दो कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी की जांच करने पर सभी सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसी रात शमीम मिस्त्री के घर का ताला भी तोड़ा गया था, हालांकि वहां चोरी नहीं हो सकी। इसके अलावा, आस-पड़ोस के सात-आठ घरों के बाहर से दरवाजे बंद पाए गए। जिससे आशंका है कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। चोर अपने साथ बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र, बैंक चेक बुक, एलआईसी बॉन्ड, एटीएम सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी ले गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *