डेढ़ साल का मासूम तीसरी मंजिल से गिरा:पतंग उड़ाती बहन के पीछे छत पर पहुंचा, उदयपुर रेफर

प्रतापगढ़ के मंदसौर रोड स्थित नानेश नगर में एक डेढ़ साल का बच्चा तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया है। बच्चे की मां काली मीणा ने बताया कि उन्होंने बाथरूम में टॉयलेट कराने के बाद बच्चे को बाहर छोड़ा और हाथ धोने लगीं। इसी दौरान उसकी सात साल की बड़ी बहन पतंग उड़ाने छत पर चली गई और बच्चा उसके पीछे-पीछे छत पर पहुंच गया। छत पर पहुंचने के बाद बच्चा लोहे के एंगल पर चढ़ गया। संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे तीसरी मंजिल से नीचे मुंह के बल गिर पड़ा। जब मां छत पर पहुंचीं और बच्चा वहां नहीं दिखा, तो उन्होंने नीचे जाकर देखा। बच्चा गंभीर अवस्था में पड़ा मिला। घटना के बाद परिजन तुरंत बच्चे को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार किया। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *