डेढ़ साल के बालक का पेट, गला व हाथ झुलसे:गर्म दूध से भरा बर्तन ऊपर आ गिरा, अलवर से जयपुर ले जाने की तैयारी

कोटकासिम में डेढ़ साल के बच्चे पर खोलता हुआ दूध गिर गया। बच्चे का पूरा पेट, गला और हाथ बुरी तरह झुलस गए। उसे अलवर से जयपुर रैफर किया गया है। कोटकासिम के करवड गांव निवासी भीम सिंह का डेढ़ साल का इकलौता बेटा रियांश गुरुवार शाम घर में खेल रहा था। इस दौरान घर में एक बक्से पर गर्म दूध रखा हुआ था, जिसके नीचे चादर बिछी थी। खेलते-खेलते बच्चे ने चादर को खींच दिया, जिससे बक्से पर रखा गर्म दूध सीधे उसके ऊपर गिर गया। गर्म दूध गिरते ही रियांश बुरी तरह झुलस गया और जोर-जोर से रोने लगा। परिजन उसे अलवर जिला हॉस्पिटल लेकर आए। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रैफर किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *