अपने माता-पिता के साथ खेत पर गए एक डेढ़ साल के मासूम पर सियार में अचानक हमला कर दिया। बच्चे के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में खेत में काम कर रहा बच्चे का पिता तुरंत बच्चे के पास पहुंचा, जिसे देखकर सियार भाग गया। सियार के हमले में बच्चे के नाक ,सिर और चेहरे पर चोट आईं है जिन पर पांच टांके लगे हैं । बच्चे को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामला भीलवाड़ा के मांडल थाना क्षेत्र के गड़वाडिया का खेड़ा गांव का है।यहां रहने वाला डेढ़ साल का मासूम विराट अपने पिता दिनेश रैगर और मां के साथ आज दोपहर में खेत पर गया था। मां और पिता खेत पर काम कर रहे थे और विराट खेत में खेल रहा था, इसी दौरान अचानक से वहां सियार आ गया और उसने बच्चे पर हमला कर दिया और उसके चेहरे, नाक व सिर पर कई जगह अपने नाखून लगा दिए। बच्चे के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका पिता तुरंत वहां पहुंचा जिसे देखकर सियार खेतों के रास्ते होता हुआ भाग गया। पिता ने तुरंत दिनेश को संभाला और उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में रेफर किया गया। जहां बच्चे का ट्रॉमा वार्ड में इलाज किया जा रहा है। घायल के पिता दिनेश रैगर ने बताया कि गड़वाडिया का खेड़ा के पास हमरा खेत हैं जहां हम परिवार के साथ दोपहर के समय मे गेंहू की कटाई करने के लिए गए हुए थे। इस दौरान मेरा डेढ़ साल का बालक विराट रैगर खेल रहा था तभी अचानक सियार ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान हम बीचबचाव में आए और सियार को भगा दिया। मेरे बेटे के सिर पर चोट आई हैं। बच्चे के चेहरे,नाक और सिर पर सियार ने पंजा मारा है और नाखून के निशान है जिन पर पांच टांके लगाए हैं ।फिलहाल बच्चे की हालत ठीक है और उसे ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कर डॉक्टर की आब्जर्वेशन में रखा गया है।


