रायपुर | बीटेक इन डेयरी टेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए तीसरे चरण की काउंसिलिंग 13 अगस्त को होगी। यह डेयरी टेक्नोलॉजी कॉलेज रायपुर में आयोजित की जाएगी। इसमें मैथ्स व बायो ग्रुप से बारहवीं पास छात्र इसमें शामिल हो सकते हैं। डेयरी टेक्नोलॉजी का कोर्स चार साल का है। इसमें प्रवेश के लिए दो चरण की काउंसिलिंग हो चुकी है, 15 सीटें खाली है। इसमें एडमिशन के लिए 13 अगस्त सुबह 10 से 12:30 तक छात्रांे को डेयरी कॉलेज रायपुर में उपस्थित होना होगा। यहां उन्हें फॉर्म मिलेगा। इसी दिन मेरिट लिस्ट जारी होगी और एडमिशन दिए जाएंगे। यह कॉलेज दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय से संबद्ध है। काउंसिलिंग को लेकर विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट पर जारी की गई है।


