रांची| झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने ग्रामीण विकास विभाग के डेयरी डेवलमेंट के डायरेक्टर पद पर नियुक्ति परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार चयनित अभ्यर्थी का रोल नंबर 72300002 तथा रजिस्ट्रेशन नंबर 23070009 है। रांची | झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा झारखंड पात्रता परीक्षा (जेईटी) के आयोजन की प्रक्रिया जारी है। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन में सुधार (करेक्शन) के लिए निर्धारित समयावधि बढ़ा दी है। अब करेक्शन विंडो 11 दिसंबर से 17 दिसंबर तक खुली रहेगी। पहले यह विंडो 3 दिसंबर से 5 दिसंबर तक ही निर्धारित थी। तिथि बढ़ने से उन आवेदकों को राहत मिली है, जो निर्धारित समय में अपने आवेदन में सुधार नहीं कर सके थे।


