डेयरी संचालकों का विरोध प्रदर्शन:85 गोवंश जब्त कर हिंगोनिया पुनर्वास केंद्र पहुंचाया; ग्रेटर नगर निगम की थी अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई

ग्रेटर निगम की पशु प्रबंधन शाखा ने अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसका डेयरी संचालकों ने विरोध किया। दो दिन हुई कार्रवाई में 85 से ज्यादा गोवंश को पकड़कर हिंगोनिया पुनर्वास केंद्र पहुंचाए गए। पहले दिन सीतापुरा, जेईसीआरसी, इंडिया गेट, पिंजरापोल गोशाला, टोंक रोड, विद्याधर नगर, मंदिर रोड, खण्डेलवाल टावर, वीकेआई, वैशाली नगर, अल्बर्ट हॉल से जवाहर नगर सर्किल, जगतपुरा, प्रतापनगर सड़कों से 23 गोवंश पकड़े। साथ ही 8 अवैध डेयरियों पर कार्रवाई करते हुए 32 गोवंश को हिंगोनिया पहुंचा। वहीं, दूसरे दिन चित्रकूट कॉलोनी, सांगानेर, मुहाना मंडी, शिकारपुरा रोड, विद्याधर नगर मुरलीपुरा, 17 नंबर, वीकेआई में 30 गोवंश को चार अवैध डेयरियों से पकड़कर हिंगोनिया गोशाला पहुंचा। अवैध डेयरी संचालकों ने कार्रवाई के दौरान विरोध किया और गोवंश को निगम कर्मचारियों को उठाने नहीं दिया। विरोध के बीच पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कलोरिया के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। डॉ. कलोरिया ने बताया कि हर दिन 15 से 20 शिकायत मिल रही हैं। सीमित संसाधन होने के बावजूद निगम शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने पहुंच रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *