हनुमानगढ़| डेरा बाबा केहरदास आश्रम में स्वामी महेश मुनि की छठी बरसी मनाई गई। कार्यक्रम में डेरा महंत स्वामी ऋषि आनंद मौजूद रहे। डेरा अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय धार्मिक आयोजन के तहत आश्रम में रामायण पाठ किया गया। इसके बाद भंडारे लगाया गया। इस मौके पर रोहित शर्मा, चेतन जिंदल, रूपेश कालड़ा, अमन बजाज मौजूद रहे।


