डेरा राधा स्वामी के उत्तराधिकारी कैंट में पहली बार आए:हजूर जसदीप सिंह गिल ने संगत के सवालों के जवाब दिए, पैदल दर्शन दिए

डेरा राधा स्वामी के नए उत्तराधिकारी हजूर जसदीप सिंह गिल मंगलवार को जालंधर कैंट स्थित सतसंग भवन पहुंचे। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उनके दर्शन किए। जालंधर के लोगों को जब पता लगा की बाबा जी कैंट के सतसंग घर आएंगे तो उनके उनकी संगत वहा पर वहां पर उनकी झलक पाने के लिए 2 बजे से पहुंचे शुरू हो गए थे।डेरा राधा स्वामी के नए उत्तराधिकारी बनने के बाद जालंधर कैंट के सतसंग घर में पहली बार पहुंच रहे थे। सतसंग घर में पहली बार संगत को दर्शन देने के लिए पहुंचे इस दौरान, हजूर जसदीप सिंह गिल ने संगत के साथ सवाल-जवाब सत्र में भाग लिया और श्रद्धालुओं के प्रश्नों के उत्तर दिए। सत्र समाप्त होने के बाद, उन्होंने सभी को पैदल चलकर दर्शन दिए। जालंधर पहुंचने से पूर्व, हजूर जसदीप सिंह गिल दिल्ली में थे। दिल्ली से वापसी के दौरान, उन्होंने मोहाली स्थित डेरा का दौरा किया, जहां उन्होंने संगत के सवालों के जवाब दिए। कैंट पहुंचने से पहले, वे होशियारपुर सतसंग भवन भी गए थे। इस कार्यक्रम में नगर निगम के मेयर विनीत धीर, भाजपा नेता सुशील रिंकू और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता नितिन कोहली सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। उन्होंने डेरा राधा स्वामी के नए उत्तराधिकारी के दर्शन किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *