डेली मार्केट व सुभाष वार्ड में खुले में कचरा फेंकने पर लगे प्रतिबंध

शहर को साफ और स्वच्छ बनाने 2017 से क्लीन सिटी मिशन शहर में चलाया जा रहा है। डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाहन आते हैं। बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोग कचरा खुले में फेंक रहे हैं। खुले में फेंके जा रहे कचरे से शहर में गंदगी बढ़ने के साथ मवेशी कचरे के साथ फेंके गए पालिथीन खाकर बीमार पड़ने के साथ मौत के शिकार भी हो रहे हैं। खुले में फेंके जाने वाले कचरे से मच्छर तथा मक्खियों का भी प्रकोप बढ़ रहा है। शहर के वार्ड ही नहीं बल्कि नदी व तालाब तट में भी कचरा फेंका जा रहा है। शहर के डेली मार्केट व सुभाष वार्ड में मटन मार्केट के पीछे कचरे का ढेर बनता जा रहा है। पुराना बसस्टैंड में नदी तट में ही कचरा फेंका जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *