जयपुर के डेंटिस्ट डॉ. राजेश नवल को हाल ही में मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में इंडियन सोसाइटी ऑफ ओरल इम्प्लांटोलॉजिस्ट्स (ISOI) ने प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित किया है। यह फेलोशिप उन्हें ओरल इम्प्लांटोलॉजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान की है। इंडियन सोसाइटी ऑफ ओरल इम्प्लांटोलॉजिस्ट्स देश की एक अग्रणी एवं विश्वसनीय संस्था है, जो इस क्षेत्र में उच्चतम स्तर की विशेषज्ञता और अनुसंधान को बढ़ावा देती है। डॉ. राजेश नवल, जिन्होंने मुंबई के नायर हॉस्पिटल डेंटल कॉलेज से एम.डी.एस. की उपाधि प्राप्त की है, वर्तमान में जयपुर स्थित डॉ. नवल्स डेंटल एंड मेडिकल क्लिनिक में बतौर ओरल इम्प्लांटोलॉजिस्ट अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


