डॉक्टर नहीं होने से उप स्वास्थ्य केन्द्र 2 साल से बंद, लोग परेशान

बाड़मेर | शहर में एलआईसी कार्यालय के पास स्थित नाले की लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण उसमें भारी मात्रा में कचरा जमा हो गया है। नाले में प्लास्टिक, गंदगी और अन्य अपशिष्ट भरे होने से पानी का बहाव बाधित हो गया है, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर परिषद की ओर से नाले की नियमित सफाई नहीं करवाई जा रही है। – संजय कुमार की रिपोर्ट। बाड़मेर | शहर के वार्ड संख्या 22 में स्थित महाराजा स्कूल के सामने वाली गली में नालियों की कोई व्यवस्था नहीं होने से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गली में नाली नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है, जिससे पूरे इलाके में गंदगी फैल गई है। पानी जमा रहने से कीचड़ की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में कठिनाई होती है। – अशोक कुमार की रिपोर्ट। बाड़मेर | ग्राम पंचायत गादान में करीब दो वर्ष पूर्व निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र आज भी डॉक्टर की नियुक्ति नहीं होने के कारण बंद पड़ा है। स्वास्थ्य केन्द्र भवन तैयार होने के बावजूद उपचार की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे ग्रामीणों को मजबूरी में इलाज के लिए बाड़मेर शहर जाना पड़ता है। छोटे-मोटे इलाज और प्राथमिक उपचार के लिए भी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। लोगों ने इसे शुरू करने की मांग की – प्रेमसिंह भाटी की रिपोर्ट। बाड़मेर। शहर में जलदाय विभाग कार्यालय के बाहर काफी समय से गड्ढे में पानी भरा हुआ है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। गड्ढे में लगातार पानी जमा रहने से आसपास गंदगी फैल रही है और मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है। स्थानीय लोगों व कार्यालय आने वाले नागरिकों का कहना है कि इस समस्या की कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पानी भरे गड्ढे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है, वहीं हादसे का भी खतरा बना रहता है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द गड्ढा भरकर पानी निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। – कपिल कुमार की रिपोर्ट।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *