मंदसौर में रविवार रात एक वेटरनरी डॉक्टर तेज साउंड पर बिल्लो रानी कहो तो अभी जान दे दूं…राणा जी मुझे माफ करना… जैसे गानों पर दोस्त की पत्नी के साथ डांस कर रहे थे। इस पर पड़ोसियों ने पुलिस बुला ली। लोगों ने पुलिस को बताया कि यहां मुजरा जैसी गतिविधियां चल रही हैं। इसके बाद पुलिस आरोपियों को अपने साथ थाने ले गई। घटना दलौदा स्थित अंबिका नगर क्षेत्र की है। रहवासियों ने बताया कि मकान सुनील टेलर नाम के शख्स का है। यहां किराए से दंपती रहते हैं। रात करीब 10 बजे उनके यहां जैसे पुरानी फिल्मों में दर्शाया जाता था, ठीक उसी प्रकार मुजरा चल रहा था। महिला डॉक्टर रमेश के साथ “बिल्लो रानी और राणा जी माफ करना जैसे गानों पर झूम रही थी” जबकि उसका पति भी वहीं पर था। देखिए तस्वीरें पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया
सूचना मिलते ही दलौदा पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि यहां डांस चल रहा था। पुलिस कार्रवाई के दौरान घटना स्थल पर भारी भीड़ भी इकट्ठा हो गई। पुलिस ने भीलवाड़ा निवासी अनिल कीर, उसके डॉक्टर दोस्त रमेश भील (निवासी दलौदा) और अनिल की पत्नी को हिरासत में ले लिया। पता चला है कि दंपती दूसरे जिले से आकर दलौदा में किराए से रह रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, रमेश भील पशु चिकित्सक है जो कि अफजलपुर थाना क्षेत्र के रातीखेड़ी में पशुपालन विभाग में पदस्थ है। पुलिस ने तीनों को शांति भंग की धाराओं में हिरासत में लिया है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस तरह की गतिविधियां पहले भी यहां होती रही हैं या नहीं।


