डॉक्टर ने बुजुर्ग मरीज को लात-घूंसों से पीटा, एफआईआर दर्ज:छतरपुर जिला अस्पताल में घसीटकर ले गया; पेशेंट ने देर से आने का कारण पूछा था

छतरपुर जिला अस्पताल में डॉक्टर ने 77 वर्षीय बुजुर्ग मरीज के साथ मारपीट की। उन्हें हाथ पकड़कर घसीटते हुए अस्पताल चौकी तक ले गया। वहां ले जाकर जमीन पर पटक दिया। बुजुर्ग का कसूर केवल इतना था कि उन्होंने डॉक्टर से लेट आने का कारण पूछ लिया था। घटना 17 अप्रैल को सुबह की है। वीडियो रविवार को सामने आया है। नौगांव निवासी उधल लाल जोशी अपनी पत्नी लाली जोशी (70) के साथ इलाज के लिए 30 किलोमीटर दूर से अस्पताल आए थे। मामला सामने आने के बाद डॉक्टर राजेश मिश्रा के खिलाफ नौगांव थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने सिविल सर्जन जीएल अहिरवार को जांच प्रतिवेदन नहीं भेजने पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। देखिए मारपीट की 3 तस्वीरें- पर्चा फाड़ा, थप्पड़ मारकर लात-घूंसों से पीटा
जोशी ने बताया कि वे गुरुवार सुबह 10 बजे अस्पताल के ओपीडी रूम नंबर 11 के सामने टोकन नंबर 178 लेकर लाइन में खड़े थे। ड्यूटी डॉक्टर राजेश अग्रवाल काफी देरी से आए। उन्होंने कारण पूछा। इस पर डॉक्टर ने पहले उनका पर्चा फाड़ दिया। फिर उनके कान के नीचे थप्पड़ मारा। लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद एक कंपाउंडर की मदद से हाथ पकड़कर घसीटते हुए अस्पताल में बनी पुलिस चौकी तक ले गए। वहां ले जाकर जमीन पर पटक दिया। बिना इलाज कराए वापस लौटे बुजुर्ग दंपती
मौके पर मौजूद एक अन्य मरीज जीतेंद्र ने घटना की पुष्टि की है। उनका कहना है कि पुलिस ने डॉक्टर और कंपाउंडर को केवल समझाइश देकर छोड़ दिया। बुजुर्ग दंपती बिना इलाज कराए ही वापस लौट गए। वहीं, आरोपी डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा- मामले की जांच की जा रही है। सच्चाई सामने आ जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया
मामले का वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम अखिल राठौर ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सीएमएचओ आरपी गुप्ता और सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। स्वास्थ्य व्यवस्था में तत्काल सुधार की आवश्यकता
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने रविवार को कहा- प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में तत्काल सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। ये खबर भी पढे़ं… युवती को थप्पड़ मारे, बाल पकड़कर घसीटा रीवा में एक युवती से अभद्रता का वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवक, युवती को लगातार थप्पड़ मार रहा है। उसके बाल घसीट रहा है। वह कह रहा है- तूने गाली कैसे दी, चल थाने। आसपास खड़े लोग भी उसकी मदद नहीं कर रहे हैं। मामला शहर के ढेकहा स्थित बीजेपी कार्यालय के पास बनी चौपाटी का बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *