डॉक्टर ने मरीज के परिजन को मारा धक्का, VIDEO:पर्ची छीनने और गाली गलौज का आरोप, पीएमओ ने शांत कराया मामला

प्रसूता की डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचे परिजन और डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने उनके साथ अभद्रता और गाली गलौज की। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। घटना दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा उप जिला अस्पताल की है। रामगढ़ पचवारा निवासी दीपक मीणा (23) ने बताया- 16 दिसंबर वह अपनी बहन शांति देवी (38) निवासी नौरंगपुरा (रामगढ़ पचवारा) को सुबह 5 बजे लेबर पेन होने पर उप जिला अस्पताल रामगढ़ में भर्ती कराया था। दोपहर 1 बजे बहन के दर्द ज्यादा होने पर डॉ. शिवचरण मीणा के चैंबर में पहुंचा और उनसे डिलीवरी को लेकर पूछा। इस पर डॉक्टर भड़क गए और मेरे हाथ से पर्ची छीनकर धक्का मुक्की और गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान मेरे भाई दिनेश ने वीडियो बना लिया। जिसे मैंने पीएमओ डॉ. नितीश चौधरी को भेजा। इस पर वे चैंबर में पहुंचे और मामले को शांत कराया। परिजन बोले-डॉक्टर ने पर्ची छीनी
दीपक ने आरोप लगाया कि जब डॉक्टर विवाद करने लगे तो हमने उनसे कहा कि अगर आपसे नहीं हो पा रहा है तो मना कर देवें। हम मरीज को लालसोट लेकर चले जाएंगे। मगर डॉक्टर ने हमें पर्ची वापस नहीं दी। इसके बाद जब पीएमओ पहुंचे तो 2 बजे बहन शांति देवी की डिलीवरी हुई। डॉक्टर बोले-युवकों ने चैंबर में घुसकर की बदतमीजी
डॉक्टर शिवचरण मीणा ने बताया- प्रसूता को 16 दिसंबर की सुबह अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया। जैसे ही मैं सुबह साढे 9 बजे ड्यूटी पर आया तो मैने चेक किया। इसके बाद लेबर पेन के लिए इंजेक्शन लगाया। इसके कुछ समय बाद उसके परिजन मेरे पास आए और उन्होंने कहा कि महिला के प्रसव पीड़ा नहीं हो रही है। हम उसे घर ले जाना चाहते हैं। इस पर मैने उनसे कहा कि थोड़ी देर और रहने दो, अगर लेबर पेन होता है तो डिलीवरी यहीं हो जाएगी। मगर वे नहीं माने और उसे ले गए। करीब 11 बजे दो तीन युवक आए और मेरे चैंबर में घुसते ही वह मेरे साथ बदतमीजी करने लगे। साथ ही महिला को नहीं देखने का आरोप लगाया। इस पर मैने उन्हें चैंबर से बाहर जाने के लिए कहा। कुछ समय महिला को लेकर आए, जिसकी यहां नॉर्मल डिलीवरी की गई। मैने किसी भी मरीज या उसके परिजन के साथ अभद्रता नहीं की। आरोप बेबुनियाद हैं। सुबह महिला को लेकर आए थे परिजन-पीएमओ
मामले को लेकर पीएमओ डॉ. नितीश चौधरी ने बताया- सुबह महिला को प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर शिवचरण मीणा ने महिला को भर्ती कर लिया। कुछ समय बाद महिला का लेबर पेन बंद हो गया, जिस पर परिजन उसे घर ले जाना चाहते थे। इसी बीच, महिला को दोबारा लेबर पेन शुरू हो गया। इस पर महिला के अटेंडेंट डॉक्टर शिवचरण मीणा के चैंबर पहुंचे और उन पर महिला को नहीं देखने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों में बहस और गाली-गलौज हो गई। पीएमओ ने डॉक्टर को दी हिदायत
पीएमओ ने बताया- डॉक्टर शिवचरण मीणा और महिला के अटेंडेंट को चैंबर में बुलाया गया और दोनों से समझाइश की गई। साथ ही भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की हिदायत दी। डॉक्टर को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे किसी भी मरीज के परिजन के साथ इस तरह का व्यवहार न करें। दोबारा ऐसी शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ये खबर भी पढ़े अजमेर के सरकारी हॉस्पिटल में डॉक्टर-मेल नर्स में मारपीट; VIDEO:रेजिडेंट बोले- मुझे जान से मारने की कोशिश की, नर्सिंगकर्मियों ने कहा- हड़ताल करेंगे अजमेर के जवाहर लाल नेहरू (JLN) हॉस्पिटल में आज (गुरुवार) सुबह साढ़े 9 बजे रेजिडेंट डॉक्टर और मेल नर्स भिड़ गए। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। NICU में हुई यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। उधर, दोनों पक्ष कार्रवाई के इंतजार में हैं। नर्सिंगकर्मियों ने तो हड़ताल तक की चेतावनी दे डाली है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *