उदयपुर में बड़गांव सेटेलाइट हॉस्पिटल से एपीओ किए गए प्रभारी डॉ अशोक शर्मा ने एमएलए की चुप्पी पर सवाल उठाए है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की। जिसमें उन्होंने खासकर मावली से कांग्रेस MLA पुष्कर लाल डांगी को लेकर कहा कि लोग मुझ पर कांग्रेस के होने का आरोप लगा रहे हैं। सबसे बड़े ताज्जुब की बात है कि कांग्रेस एलएलए पुष्कर लाल डांगी मुंह पर पट्टी बांधकर बैठे हुए हैं। उन्होंने भी कुछ नहीं बोला है। इसलिए ये आरोप कभी मत लगाओ। सच बोलने वाले से सब डरते हैं, उनको भी डर लगता है। जबकि मेरा बेदला से लेकर ज्यादातर एरिया उनके विधानसभा क्षेत्र में आता है। चारों MLA को बताना चाहिए कि मैं सही हूं या गलत
डॉ अशोक शर्मा ने अपने वीडियो में कहा कि मेरा क्षेत्र में लगभग चार विधानसभा से जुड़ा है। गोगुंदा, मावली, उयपुर शहर और उदयपुर ग्रामीण। इन चारों के MLA ने न तो मेरे खिलाफ बोला है न मेरे पक्ष में बोला। जनता इस चुप्पी से घबरा रही है। यदि मैं गलत हूं तो चारों MLA को खुलकर बोल देना चाहिए कि इस डॉक्टर को हटाया जाए। यदि सच हूं तो भी बोलना चाहिए। लेकिन ये नहीं बोल रहे। एपीओ करने बाद समर्थन में ग्रामीण विरोध पर उतरे थे
बता दें, करीब 6 दिन पहले डॉ अशोक शर्मा को एपीओ किया गया था। सीएमएचओ ने बताया था कि इनके खिलाफ ड्यूटी के दौरान लापरवाही की शिकायतें मिल रही थीं। इधर, एपीओ किए जाने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण डॉ अशोक शर्मा का समर्थन करते हुए विदोध पर उतर आए थे। तीन दिन विरोध प्रदर्शन हुआ। इसके बाद सोमवार को डॉ अशोक शर्मा हॉस्पिटल से रिलीव हो गए। एपीओ के बाद जयपुर मुख्यालय में ड्यूटी देने के सवाल पर डॉ शर्मा ने कहा कि वे तीन-चार दिन इस पर विचार करेंगे। तभी कोई निर्णय लेंगे।


