डॉक्टर, भाजपा MLC के भतीजे समेत तीन की मौत:बुलंदशहर में मेरठ-बदायूं हाईवे पर डिवाइडर तोड़कर कैंटर से भिड़ी कार, चार बार पलटते हुए दूसरे साइड पहुंच गई

बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर सोमवार रात करीब 10:30 बजे एक भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई। बुलंदशहर की ओर से आ रही कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह सड़क पर तीन से चार बार पलटी खाते हुए डिवाइडर लांघकर डिवाइडर पार कर दूसरी दिशा से आ रहे कैंटर से टकरा गई। जिससे मौके पर ही कार में सवार चिकित्सक, MLC के भतीजे समेत तीन की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की सांसें थम चुकी थीं। मृतकों की पहचान डॉ. आशुतोष पुनिया (35) निवासी गांव डालमपुर, थाना सरधना (मेरठ), अंकित (37) निवासी डालमपुर सरधना (मेरठ) और महेश कुमार (55) निवासी जसनावली खुर्द, कोतवाली देहात बुलंदशहर के रूप में हुई है। हादसे से जुड़ी तीन तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… बुलंदशहर-मेरठ हाईवे के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ। बुलंदशहर की ओर से आ रही क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से हादसा‌ग्रस्त कार को साइड में कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार से मिले पहचान पत्र के अनुसार, डॉ. आशुतोष (निवासी गांव डालमपुर, थाना सरधना, मेरठ) और अंकित (निवासी थाना सरधना) की मौके पर ही मौत हो गई। कार में कुल तीन लोग सवार थे, और तीनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल बुलंदशहर भेज दिया है और पंचनामा भरने के लिए एक टीम गुलावठी रवाना कर दी गई है। पोल्ट्री फर्म देखने बुलंदशहर आये थे तीनों परिजनों के मुताबिक अंकित मेरठ मे निजी अस्पताल चलाते थे। अस्पताल मे आशुतोष पूनिया बतौर चिकित्सक तैनात था। बताया जा रहा है कि अंकित और आशुतोष पीएसओ महेश के साथ बुलंदशहर मे पोल्ट्री फर्म के लिए जमीन देखने आये थे। जमीम देखकर लौटने के दौरान नेशनल हाईवे 334 पर कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर सडक के दूसरी ओर जाकर पलटते हुए ट्रक से टकरा गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, सीओ भास्कर मिश्रा और एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद गुलावठी, सिकंदराबाद और देहात कोतवाली की पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *