डॉग शो में बलांगीर के डॉग ने जीता अवॉर्ड

बलांगीर| जेसीआई के तत्वावधान में बरगढ़ के मिनि स्टेडियम में डॉग शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेशभर से विभिन्न प्रकार के डॉग शामिल हुए। इस स्पर्धा में शामिल डॉग्स ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस स्पर्धा में बलांगीर के सिद्धांत अग्रवाल ने भी अपने डॉग किट को शामिल करवाया था, जिसमें किट ने अपने विशेष आकर्षण आैर हुनर को सबके सामने प्रदर्शित कर प्रतियोगिता में सफलता हासिल की। इस दौरान किट को अवॉर्ड प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता के जज मुंबई के संदीप दलाल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *