डॉलर में गिरावट से सोना 80,100 पर स्थिर:सोने-चांदी में तेजी, चांदी 500 रुपए बढ़कर 91,000 पर पहुंची

इंदौर के सराफा बाजार में मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला। सोना 80,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा, जबकि चांदी में 500 रुपए की तेजी के साथ इसकी कीमत 91,000 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी डॉलर में आई मामूली गिरावट ने बुलियन बाजार को मजबूती दी। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना वायदा 2,684 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा 30.03 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। प्रमुख अमेरिकी उपभोक्ता मुद्रास्फीति डेटा से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया है। स्थानीय बाजारों में निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली जारी है। खासतौर पर वे लोग, जिन्होंने कम कीमत पर सोना खरीदा था, अब ऊंची कीमतों पर बेचकर अच्छा लाभ कमा रहे हैं। चांदी की मांग भी बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही है। क्षेत्रीय बाजारों का हाल बोवनी क्षेत्र बढ़कर 320 लाख हेक्टेयर पर पहुंचा इंदौर छावनी अनाज मंडी में मंगलवार को देव पिपलिया (बागली-देवास, मध्यप्रदेश) से 4 बोरी नए गेहूं (मिल क्वालिटी) की आवक शुरू हुई। इस मौके पर नए गेहूं की कीमत 13,313 रुपए प्रति क्विंटल बोली गई। रबी सीजन के प्रमुख खाद्यान्न गेहूं का उत्पादन क्षेत्र इस बार बढ़कर 320 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जो पिछले साल के 315.63 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 4.37 लाख हेक्टेयर ज्यादा है। सामान्य औसत क्षेत्रफल 312.35 लाख हेक्टेयर से भी यह 7.65 लाख हेक्टेयर अधिक है। ऊंचे बाजार भाव और सीमित स्टॉक के कारण इस बार गेहूं के रकबे में अच्छी वृद्धि होने का अनुमान था, और यही देखा भी गया है। गेहूं की बोवनी का अभियान अब लगभग समाप्त हो चुका है। इंदौर छावनी अनाज मंडी में गेहूं मिल क्वालिटी 3,125-3,150 रुपए प्रति क्विंटल, पूर्णा 3,150-3,200 रुपए प्रति क्विंटल, लोकवन 3,200-3,400 रुपए प्रति क्विंटल, मा लव 3,250-3,275 रुपए प्रति क्विंटल, और मक्का 2,400 रुपए प्रति क्विंटल बिका। मक्का में कामकाज कमजोर रहने से भाव में नरमी रही, और मक्का में करीब 50 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। उड़द दाल और उड़द मोगर में भी कारोबार कमजोर रहा, जिससे इनकी कीमतों में 100 रुपए की गिरावट आई।कंटेनर में डॉलर चना की कीमतें इस प्रकार रही: यहां तक की भावों का यह उतार-चढ़ाव बाजार की स्थिति और आपूर्ति-डिमांड के अनुसार बदलता रहा है।
दलहन-
चना कांटा 6600
विशाल 6250-6300
डंकी चना 5600-5900
मसूर 6000
तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 7400-7500 महाराष्ट्र लाल 7600-7800
कर्नाटक 7700-7800
नई निमाड़ी 6700-7300
मूंग 8200-8600 एवरेज 7500-7900
मूंग बोल्ड बारिश 8000-8700
उड़द बेस्ट 8000-8500
उड़द मीडियम 6500-7500 हलका 3000-5000 रुपए प्रति क्विटंल के भाव बताए गए।
दालों के दाम-
चना दाल 8100-8200 मीडियम 8300-8400 बेस्ट 8500-8600
मसूर दाल 7450-7550 बेस्ट 7650-7750
मूंग दाल 9500-9600 बेस्ट 9700-9900
मूंग मोगर 10300-10400 बेस्ट 10500-10600
तुवर दाल 8600-8700 मीडियम 9800-9900 बेस्ट 12300-12400 ए. बेस्ट 13300-13400 ब्रांडेड तुवर दाल नई 138900
उड़द दाल 9700-9700 बेस्ट 9800-9900
उड़द मोगर 10600-10700 बेस्ट 10800-11100 रु. प्रति क्विंटल।
इंदौर चावल भाव-
व्यापारी दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 10500-11500, तिबार 9000-10000, बासमती दुबार पोनिया 8000-8500, मिनी दुबार 7000-7500, मोगरा 4500-6500, बासमती सेला 6500-9000 कालीमूंछ डिनर किंग 8500, राजभोग 7000, दुबराज 4000-4500, परमल 3400-3500, हंसा सेला 3500-3700, हंसा सफेद 2900-3100, पोहा 4500-5100 रु. क्विंटल। वैवाहिक सीजन की मांग से शकर और खोपरा बूरे के दाम उछले
वैवाहिक सीजन के शुरू होते ही शकर में मांग का दबाव बढ़ने लगा है। मिलें कम दामों पर शकर बेचने को तैयार नहीं है, इससे शकर के टेंडर ऊंचे जा रहे है। हाजिर बाजारों में भी शकर की कीमतों में तेजी का वातावरण बना हुआ है। बुधवार को शकर बढ़कर नीचे में 3800 ऊपर में 3900 रुपए प्रति क्विंटल तक बोली गई। शकर की आवक मात्र चार गाड़ी की रही। दूसरी ओर खोपरा बूरे में स्टॉकिस्टों की जोरदार लेवाली देखी गई जबकि आवक कमजोर है जिससे बूरे की कीमतों में तेजी रही। खोपरा बूरा नीचे भावों पर करीब 200 रुपए तक उछल गया। उत्पादक केंद्रों से माल कम आने के कारण नारियल के दाम मजबूती पर टिके हुए है। आवक 1 गाड़ी की रही। नारियल 120 भरती 2350-2400, 160 भरती 2800-2850, 200 भरती 3000-3050, 250 भरती 3200-3250 रुपए प्रति बोरी।
खोपरा गोला बाक्स में 170-210, कट्टे में 160-165 रुपए प्रति किलो बोला गया। खोपरा बूरा 3800-5800 रुपए प्रति (15 किलो)। ठंड का दबाव बढ़ने के कारण अखरोट में मांग जोरदार बनी हुई है, जबकि अमेरिकन अखरोट की आवक भी बाजार में अच्छी है। इसके बावजूद मांग को देखते हुए अखरोट के दाम ऊंचे बोले जा रहे है। इंदौर में अखरोट 480 से 650, बेस्ट 625 से 725, अखरोट गिरी 700 से 900 बेस्ट 1050 से 1250 रुपए प्रति क्विटंल तक बोली गई। आगे मांग बढ़ने पर अखरोट के दाम और सुधर सकते हैं।
शकर-
शकर 3800-3830 बेस्ट क्वालिटी 3870-3900, गुड़ भेली 3500-3600, कटोरा 3700-3800, लड्डु 4100-4200, बर्फी 5500, गिलास 4600-5000 रुपए क्विंटल।
नारियल-गोला भाव
नारियल 120 भरती 2350-2400, 160 भरती 2800-2850, 200 भरती 3000-3050, 250 भरती 3200-3250 रुपए प्रति बोरी। खोपरा गोला बाक्स में 170-210, कट्टे में 160-165 रुपए प्रति किलो बोला गया। खोपरा बूरा 3800-5800 रुपए प्रति (15 किलो)।
पूजन सामग्री-
देशी कपूर 700 से 710, पूजा बादाम 115 से 125, बेस्ट 220 से 230, पूजा सुपारी 425 से 450, अरीठा 180 रुपये। केसर 155 से 191, रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7450 रुपये।
फलाहारी-
साबूदाना सच्चा मोती एगमार्क (1 किलो) 5880, एगमार्क (500 ग्राम) 6200 साबूदाना चक्र एगमार्क 6080, गोपाल लूज (25 किलो) 5460, कुकरी जाकी मोरधन (500 ग्राम)- 10100, अल्पाहार उज्जैनी पोहा (1 किलो) 6400 प्रति क्विंटल। रायल रतन साबूदाना (1 किलो) 5950, (500 ग्राम) 6010 व लूज 5375, सच्चा मोती (1 किलो) 5800 व (500 ग्राम) 5860, सच्चा मोती लूज 5275 पोहा एक किलो 5800 व 35 किलो पैकिंग में 4800, रायल रतन मोरधन 10500 व सच्चा मोती मोरधन 9500, सिंघाड़ा छोटा 100-115 बड़ा 120-130 रुपये।
मसाले-
कालीमिर्च 650 से 655, मिनि मटर 665 से 675, मटर दाना 710 से 715, हल्दी निजामाबाद 175 से 2000, हल्दी सांगली 265 से 267, जीरा 280 से 285, मीडियम 290 से 295, बेस्ट 315 से 325, सौंफ मोटी 95 से 125, बेस्ट 240 से 285, एक्स्ट्रा बेस्ट 300 से 315, बारीक 280 से 325, लौंग चालू 750 से 770, बेस्ट 780 से 800, दालचीनी 250 से 255, बेस्ट 260, जायफल 725 से 750, बेस्ट 780 से 790, जावत्री 1675 से 1750, बेस्ट 1850 से 1890, बड़ी इलायची 1875 से 1925, बेस्ट 2050 से 2200, पत्थर फूल 340 से 425, बेस्ट 480 से 485, बाद्यान फूल 425 से 465, बेस्ट 525 से 550, शाहजीरा खर 385 से 400, ग्रीन 875 से 890, तेजपान 90 से 95, नागकेसर 935 से 940, सौंठ 370 से 395, खसखस चालू 950 से 1100, बेस्ट 1175 से 1225, धोली मूसली 2175 से 2200, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 2800 से 2875, मीडियम 2950 से 3050, बेस्ट 3150 से 3250, एक्सट्रा बेस्ट 3400 से 3500, पानबार 2450 रुपये।
सूखे मेवे-
काजू डब्ल्यू 240 नंबर 975, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 875 से 900, काजू एस डब्ल्यू 300- 850 से 870, काजू जेएच 865 से 885, टुकड़ी 825 से 840, बादाम इंडिपेंडेंट 775 से 786, अमेरिकन 840-845, मोटा दाना 920 से 925, टांच 720 से 725, तरबूज मगज 500 से 525 तरबूज बारिश 360-380, खारक 95 से 115, मीडियम 125 से 145, बेस्ट 165 से 250, किशमिश कंधारी 350 से 450, बेस्ट 500 से 550, इंडियन 190 से 200, बेस्ट 210 से 250, चारोली 1950 से 2025, बेस्ट 2150 से 2225, मुनक्का 350 से 550, बेस्ट 850 से 925, अंजीर 850 से 950, बेस्ट 1150 से 1550, मखाना 1050 से 1150 बेस्ट 1525 से 1625, पिस्ता ईरानी 1380-1400 मीडियम 1425-1475 बेस्ट 1525-1550 कंधारी मोटा 2400-2450 पिस्ता पिशोरी 2600-2700 नमकीन पिस्ता 875 से 950, अखरोट 480 से 650, बेस्ट 625 से 725, अखरोट गिरी 700 से 900 बेस्ट 1050 से 1250, जर्दालू 350 से 450, बेस्ट 600 रुपए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *