डॉ अंबेडकर के सम्मान में कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च:गौरेला में वासुदेव बोले- संविधान की रक्षा के लिए हर संभव संघर्ष करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने गौरेला से कलेक्टोरेट तक बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान पैदल मार्च का आयोजन किया। यह मार्च कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव के नेतृत्व में निकाला गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से देश को एकजुट किया और समाज के हर वर्ग के लिए अधिकार सुनिश्चित किए। सदन में उनका उपहास किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान को सर्वोपरि मानती है और इसकी रक्षा के लिए हर संभव संघर्ष करेगी। इस मार्च में पूर्व विधायक डॉ. के.के. ध्रुव, प्रदेश संयुक्त सचिव मनोज गुप्ता, महामंत्री पुष्पराज सिंह, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष गजमती भानु, जनपद अध्यक्ष ममता पैकरा, ब्लॉक अध्यक्ष अमोल पाठक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *