डॉ. अंबेडकर जयंती पर विशेष पहल:एमसीबी में डिजिटल पंचायत की शुरुआत, 19 ग्राम पंचायतों में मिलेंगी तहसील स्तर की सेवाएं

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती और सामाजिक समरसता दिवस पर महत्वपूर्ण पहल की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर विशेष बैठक हुई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण से हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह मुख्य अतिथि और राजेश साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर विभिन्न समाजों के प्रमुखों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र की स्थापना रही। जिले के तीनों विकासखंडों की 19 ग्राम पंचायतों के सरपंचों और CSC सेवा प्रदाताओं के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। अब तहसील स्तर की सेवाएं ग्राम पंचायत में ही उपलब्ध होंगी। महतारी वंदन योजना का लाभ भी ग्राम पंचायत स्तर पर मिलेगा। पंचायत एंबेसडरों को दिया गया विशेष सम्मान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पंचायत एंबेसडरों को विशेष सम्मान दिया गया। रिक्त पंचायतों में नए एंबेसडरों की नियुक्ति की गई। डिजिटल केंद्रों का औपचारिक उद्घाटन 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस पर होगा। कार्यक्रम में “मोर दुवार साय सरकार” महाअभियान की घोषणा की गई, जो 15 से 30 अप्रैल तक चलेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य, सरपंच, NRLM अधिकारी और विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण पर विशेष पखवाड़ा इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण पर विशेष पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा, जिसमें हितग्राहियों को योजना की प्रक्रिया से अवगत कराकर यह सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे कोई भी पात्र परिवार लाभ से वंचित न रह जाए। जल संरक्षण के महत्व पर भी चर्चा की गई और उपस्थित जनों को जल संवर्धन के प्रति जागरूक किया गया। वहीं कार्यक्रम छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता, ग्राम विकास और जल संरक्षण जैसे विषयों पर प्रदेशवासियों को प्रेरित किया। उन्होंने वर्षा जल संचयन, नल का उपयोग बंद करने और पानी की बर्बादी को रोकने के उपायों पर जोर दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय जल मिशन के तहत सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को जल शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में अन्य प्रमुख अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *