लुधियाना| सेहत व परिवार भलाई विभाग पंजाब ने लुधियाना में दो मेडिकल अफसरों को एसएमओ के पद पर तैनात किया है। डॉ. अखिल सरीन को सिविल अस्पताल का एसएमओ बनाया गया है। वह जगराओं से आए हैं। वहीं डॉ. हरप्रीत सिंह को अब डीआईओ का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. रोहित रामपाल को मदर एंड चाइल्ड अस्पताल का एसएमओ बनाया गया है।


