डॉ. किरण की पुस्तक “निडर प्रशासन’ लोकार्पित

अमृतसर| स्वरूप रानी राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को पांडिचेरी की पूर्व एलजी डॉ. किरण बेदी की लिखित पुस्तक फेयरलैंड गवर्नेंस का पंजाबी अनुवाद निडर प्रशासन का लोकार्पण हुआ। अंग्रेजी में लिखित इस पुस्तक का पंजाबी अनुवाद पत्रकार अरविंद छाबड़ा ने किया है। इससे पूर्व इस पुस्तक का हिंदी, तमिल, मराठी, मलयालम गुजराती और फ्रेंच भाषा में अनुवाद हो चुका है। डॉ. किरण बेदी इस कॉलेज की पूर्व छात्र रही हैं। डॉ. किरण बेदी का कॉलेज प्रिंसिपल परमिंदर कौर और समूह स्टाफ की ओर से स्वागत किया गया। उन्होंने कालेज के दिनों के अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज ने मुझे बहुत कुछ दिया है। कॉलेज से मुझे खेल, एनसीसी क्षेत्रों में आगे बढ़ने का अवसर दिया। जिस कारण मैं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ती गई। उन्होंने टीचरों को छात्राओं को सभी चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने का माहौल देने की अपील की। पुस्तक पर उन्होंने कहा कि निडर प्रशासन और स्वच्छ प्रशासन से ही अच्छे व्यक्ति और समाज का निर्माण हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *