डॉ. गौरव सचदेवा को केंद्रीय स्वास्थय मंत्री जेपी नड्डा ने अवॉर्ड से नवाजा

लुधियाना| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने डॉ. गौरव सचदेवा को पायनियर रेकग्निशन ऑफ एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में हुए पायनियर ऑफ मेडिकल साइंसेज कॉनक्लेव 2025 के दौरान प्रदान किया गया। इस कॉनक्लेव का आयोजन सर्व रितू सेवा फाउंडेशन और सर्व क​ल्याणकारी ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से किया। इसका विषय स्वस्थ भारत समृद्ध भारत रखा गया था, जिसके तहत देशभर की मेडिकल कम्युनिटी को एक मंच पर लाकर हेल्थकेयर के दृष्टिकोण को और मजबूत करना उद्देश्य था। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले डॉक्टरों, वैज्ञानिकों और समाजसेवियों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. गौरव सचदेवा को इंटरनल मेडिसिन और कम्युनिटी हेल्थकेयर के क्षेत्र में दिए गए उनके असाधारण योगदान के लिए यह अवॉर्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर सांसद हर्ष कुमार, एम्स ऋषिकेश के प्रेजिडेंट डॉ. राज बहादुर, विधायक राजेंद्र राणा, सर्वकल्याणकारी ट्रस्ट से अभिषेक राणा, सर्व रितू सेवा फाउंडेशन से डॉ. साजन शर्मा सहित देशभर के विशेषज्ञ चिकित्सक भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *