डॉ. जितेंद्र सिंह डीग जिला अस्पताल के PMO नियुक्त:आहरण एवं वितरण अधिकारी का पावर भी मिला

राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (ग्रुप-2) विभाग ने एक आदेश जारी कर डॉ. जितेंद्र सिंह को डीग जिला चिकित्सालय का प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (PMO) नियुक्त किया है। डॉ. सिंह इससे पहले डीग जिला चिकित्सालय में उप निदेशक (एनाटोमी) के पद पर कार्यरत थे। इस आदेश के तहत डॉ. सिंह को सामान्य वित्तीय एवं लेखा नियम 3 के अंतर्गत कार्यालयाध्यक्ष घोषित किया गया है। उन्हें आहरण एवं वितरण अधिकारी (DDO) की शक्तियां भी प्रदान की गई हैं, जिससे वे अस्पताल के प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों का संचालन कर सकेंगे। यह नियुक्ति आदेश राज्यपाल की आज्ञा से संयुक्त शासन सचिव निशा मीना द्वारा जारी किया गया है। यह आदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (ग्रुप-2) विभाग और पंचायती राज (चिकित्सा) विभाग से संबंधित है।
डॉ. जितेंद्र सिंह की इस नई जिम्मेदारी से डीग जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं में प्रशासनिक मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *