डॉ. द्विवेदी को मिली मिली राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी:आयुष मंत्रालय की वैज्ञानिक सलाहकार समिति NEIAH में नामित

चिकित्सा एवं आयुष क्षेत्र में इंदौर ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान दर्ज कराई है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने शहर के वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. एखए द्विवेदी को शिलांग (मेघालय) स्थित पूर्वोत्तर आयुर्वेद एवं होम्योपैथी संस्थान (NEIAH) की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक सलाहकार समिति में सदस्य (होम्योपैथी विशेषज्ञ) के रूप में नामित किया है। यह मनोनयन आगामी तीन वर्षों के लिए किया गया है। संस्थान द्वारा 23 जनवरी 2026 को जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति आयुष मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप की गई है। उल्लेखनीय है कि NEIAH पूर्वोत्तर भारत का भारत सरकार के अधीन एकमात्र स्वायत्त आयुष संस्थान है, जहां एक ही परिसर में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी की उच्च शिक्षा, शोध तथा चिकित्सा सेवाएं संचालित होती हैं। इस अवसर पर डॉ. द्विवेदी ने कहा कि वैज्ञानिक सलाहकार समिति का सदस्य बनना उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर भारत औषधीय संभावनाओं से भरपूर क्षेत्र है और वे अपने अनुभवों से शोध गतिविधियों को नई दिशा देने तथा आयुर्वेद–होम्योपैथी के समन्वय से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि डॉ. द्विवेदी वर्ष 2015 से केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (CCRH) के वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड के सदस्य भी हैं। अप्लास्टिक एनीमिया और हीमैटोहाइड्रोसिस जैसी दुर्लभ बीमारियों के उपचार में उनकी विशेषज्ञता के कारण देशभर से मरीज इंदौर पहुंचते हैं। उनके द्वारा पिछले 27 वर्षों से संचालित एनीमिया जागरूकता अभियान को केंद्रीय स्तर पर सराहना मिली है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी यह अभियान 22 फरवरी से 1 मार्च तक इंदौर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सांसद सेवा प्रकल्प सहयोगी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *