लुधियाना| नगर निगम लुधियाना के कमिश्नर आदित्य डेचलवाल का तबादला हो गया है। उनकी जगह आईएएस डॉ. नीरू कत्याल गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदित्य डेचलवाल को पदोन्नति करते हुए अब डीसी रोपड़ लगाया गया है। डॉ. नीरू ने लुधियाना में कोरोना काल मंे सबसे अहम जिम्मेदारी निभाई थी। इससे पहले वह एडीसी लुधियाना, एडीसी जगराओं, लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में भी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। राज्य सरकार उन्हें पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी का चीफ एडमिनिस्ट्रेटर भी नियुक्त कर चुकी है। ऐसे में अब वह निगम कमिश्नर का पद संभालेंगी। सबसे बड़ी चुनौती शहर को स्वच्छ बनाना रहेगी।


