केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले अफसरों में एमपी के एक और अफसर का नाम तय हो गया है। वर्ष 2012 बैच के आईएएस अफसर और एमपी भवन कार्पोरेशन के एमडी पंकज जैन को केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी के स्टाफ में विशेष सहायक बनाया गया है। पंकज जैन के पहले एमपी कैडर के चार अधिकारी केंद्रीय मंत्रियों के यहां विशेष सहायक के रूप में काम कर रहे हैं। इसके पहले संकेत भोंडवे, नवनीत मोहन कोठारी, निकुंज श्रीवास्तव और विशेष गढ़पाले केंद्रीय मंत्रियों के यहां विशेष सहायक रह चुके हैं। ये आईएएस अफसर हैं वर्तमान में विशेष सहायक श्याम वीर जम्मू कश्मीर गए, आशीष और रूही को पोस्टिंग का इंतजार उधर एमपी कैडर के वर्ष 2018 के आईएएस अफसर श्याम वीर इंटर कैडर डिपार्टमेंट के जरिए जम्मू कश्मीर गए हैं। वे 31 जनवरी 2025 से यहां सेवाएं देने लगे हैं। दूसरी ओर केंद्र की प्रतिनियुक्ति और स्टडी लीव से लौटे दो आईएएस अफसर आशीष भार्गव और रूही खान को मोहन सरकार की ओर से पोस्टिंग दिए जाने का इंतजार है। भार्गव 5 दिसम्बर 2024 से जीएडी में ज्वॉइनिंग देने के बाद पदस्थापना का इंतजार कर रहे हैं। इसी तरह केंद्र में पदस्थ रहीं रूही खान 31 जनवरी 2025 से भोपाल में ज्वॉइनिंग देने के बाद नई पदस्थापना का इंतजार कर रही हैं।


