डॉ. प्रभुराम आज रायसेन में करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण

भास्कर संवाददाता | रायसेन सांची विधायक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुराम चौधरी 6 दिसंबर 2025 को रायसेन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 8:30 बजे भोपाल से रवाना होंगे। सुबह 9:50 बजे रायसेन के होमगार्डस परेड ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां होमगार्डस और नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे जनपद पंचायत गैरतगंज के ग्राम बाढेर पहुंचेंगे। यहां वे दो विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा 71.16 लाख रुपये की लागत से बना उप स्वास्थ्य केंद्र भवन शामिल है। दूसरा सामुदायिक भवन है, जिसे वन विभाग ने तेंदूपत्ता मद से बनवाया है। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे वे वन विश्राम भवन गढ़ी पहुंचेंगे। दोपहर 2:30 बजे ग्राम जमुनिया में तेंदूपत्ता मद से बने सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *