झालावाड़ की रहने वाली डॉ. प्रीति शर्मा को रविवार को जयपुर में नारी शक्ति वंदन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. प्रीति शर्मा झालावाड़ में पर्यावरण और सामाजिक कार्य में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वूमेन पावर सोशियोलॉजी फाउंडेशन इंडिया की ओर से आयोजित नारी शक्ति वंदन समारोह 2024 सीजन 2 के मौके पर एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. प्रीति शर्मा को इतिहास और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नारी शक्ति वंदन सम्मान 2024 से सम्मानित किया। डॉ. शर्मा को यह सम्मान डॉ. रजत बैजल एड और डॉ. एपी सिंह एड सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, अश्विनी जोजरा फाउंडर (सहयोग इंडिया) की ओर से दिया है। गौरतलब है कि डॉ. प्रीति शर्मा झालावाड़ में पर्यावरण और सामाजिक कार्य में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।


