बांसवाड़ा| माही बजाज सागर परियोजना का कमांड क्षेत्र पर पड़ने वाले प्रभाव एक भौगोलिक विश्लेषण विषय पर शोध करने वाले डॉ. प्रीतेश अधिकारी पुत्र गंगादास अधिकारी को गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय ने पीएचडी की उपाधि दी है। डॉ. प्रीतेश ने यह शोध डॉ. संजय परिहार के निर्देशन में पूरा किया है। डॉ. अधिकारी ने अपने शोध कार्य में वागड़ के विकास में माही के योगदान यथा कृषि, मत्स्य, विद्युत और पर्यटन आदि के बारे में विस्तार से बताते हुए भविष्य में बांसवाड़ा जिले के विकास की अन्य संभावनाओं पर प्रकाश डाला है।


