अमृतसर | जय भीम महासंघ ने रविवार को डॉ. बीआर अंबेडकर जी की जयंती मनाया। हाथी गेट स्थित केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर में करवाए समारोह में राज्य से कई लोग पहुंचे। इस मौके पर महासंघ के सदस्यों ने संबोधित करते बाबा साहेब जी के जीवन के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी सदस्यों के साथ सांझी की। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर जी द्वारा संविधान की रचना करके उनका अधिकार दिलाया। क्योंकि इससे पहले दलितों को धर्म और मजहब के नाम पर बांटा जाता था। परंतु बाबा साहेब जी के संविधान ने उन्हें नई दिशा दी। वहीं शाम को महासंघ के सभी सदस्यों ने मिलकर आतंकियों द्वारा पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या के प्रति रोष जताया। इसी दौरान मृतकों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर कैंडल मार्च निकला। केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर से शुरु होकर कैंडल मार्च, हाथी गेट और हाल गेट जाकर समाप्त किया। इस मौके पर महासंघ के चेयरमैन महेश कुमार प्रधान, अशोक कुमार समेत कई सदस्य मौजूद रहे।


