डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार करें : मुंडा

भास्कर न्यूज| चाईबासा भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सर्वप्रथम माल्यार्पण किया। इसके उपरांत सभी मंचासीन अतिथियों द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनकी विचारधारा आज भी भारतीय जनता पार्टी की प्रेरणा स्रोत है। हमें उनके सपनों का भारत गढ़ने के लिए कार्य करना है। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता जे.बी. तुबिद और पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने भी डॉ. मुखर्जी के जीवन और योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी को भारतीय राजनीति के एक सच्चे राष्ट्रनायक के रूप में स्मरण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुवर गागराई, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, जितेंद्र नाथ ओझा,प्रदेश प्रवक्ता जे.बी. तुबिद, पूर्व विधायक गुरु चरण नायक,अशोक सारंगी, गीता बलमुचू समेत काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *