डॉ. मोना टुवानी को भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई

जिले के भाजपा महिला मोर्चा में नया नेतृत्व मिल गया है। संगठन में लगातार सक्रिय रहने वाली डॉ. मोना टुवानी को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा संगठन बालोद के जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख की अनुशंसा पर, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ किरण सिंह देव ,महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी के द्वारा की गई घोषणा के आधार पर यह नियुक्ति की गई है। प्रदेश महामंत्री भाजपा छत्तीसगढ़ यशवंत जैन एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव ने डॉ मोना टुवानी की नियुक्ति पर यह विश्वास जताया है, कि उनके नेतृत्व में न केवल महिला मोर्चा बल्कि पूरे भाजपा संगठन की जिला स्तर पर सशक्त सक्रियता देखने को मिलेगी। डॉ. मोना टुवानी ने पहले भी महामंत्री, भाजपा महिला मोर्चा बालोद शहर का कार्य सफलतापूर्वक संभाला है। वे जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पहचानी जाती हैं और संगठन के हर कार्यक्रम में सक्रियता दिखाती रही हैं। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान, महत्वपूर्ण लोकसभा और नगर पालिका चुनाव, महतारी वंदन कार्यक्रम और स्वास्थ्य शिविर सेवा पखवाड़ा में जिले के विभिन्न हिस्सों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. टुवानी ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश संगठन द्वारा उनके ऊपर जताए गए विश्वास पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उनका उद्देश्य महिला मोर्चा को और अधिक सक्रिय करना, संगठन द्वारा मिले दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाना और जिले के सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने वाली ऊर्जावान टीम का गठन करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *